मेरी लघुकथा :अधूरी रोटी
अधूरी रोटी /सुधा भार्गव
मैंने उसकी नन्ही-सी हथेली पर चवन्नी धरी और निश्चिंत हो गई। लेकिन वह तो सुबकते लगा , "मैं तो भूखा ही रह जाऊँगा।"
दूसरे दिन मैंने उसकी हथेली पर चार रोटियाँ रख दीं।हताश-सा बोला, "इससे मेरी भूख तो मिट जाएगी पर बाप की भूख का क्या होगा!। उसे शराब की भूख लगी है।"
शराब के नाम से मेरा क्रोध उमड़ आया। मैं तड़पकर बोली, "कोई एक तो भूखा रहेगा ही।" "मैं भूख बर्दाश्त कर सकता हूँ, उसकी मार नहीं।" वह फिर सुबकने लगा।
यंत्रवत मेरे हाथ पर्स की तरफ बढ़ ही गए।
लिंक -https://hamrokathaghar.com/?p=12979
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें